फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: नकली पीए से परेशान केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, लोगों से की सावधान रहने की अपील

Fri, 22 Oct 2021 04:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फोन पर केंद्रीय मंत्री का पीए बता एक जालसाज लोगों को अपना शिकार बना रहा है। जालसाज से केंद्रीय मंत्री भी परेशान हैं। उन्होंने लोगों से इससे सावधान रहने की अपील की। पंजाब पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों पंजाब के केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश नकली पीए को लेकर परेशान हैं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। नकली पीए लोगों को फोन कर पैसे एकत्र कर रहा है। हालांकि पंजाब पुलिस इस मामले में पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। सोमप्रकाश होशियारपुर से भाजपा के सांसद हैं। 

विज्ञापन


2019 में विजय सांपला की जगह उन्हें भाजपा ने टिकट दिया था। इससे पहले वह फगवाड़ा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। पंजाब में उन्होंने बतौर आईएएस कई जिलों में डीसी के रूप में सेवाएं दी हैं। इस समय वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कामर्स एवं इंडस्ट्री राज्यमंत्री मंत्री हैं। 

केंद्रीय राज्य मंत्री काफी दिनों से नकली पीए साहिल को लेकर परेशान हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि खुद को उनका पीए बताकर वह पंजाब भर में लोगों से पैसे एकत्र कर रहा है। खुलासा होने पर उन्होंने इसकी सूचना संबंधित थाने में दी, जिस पर पुलिस ने वाद पंजीकृत कर लिया। इसके बाद भी क्षेत्र में उसकी सक्रियता लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन


मजबूरी में केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि मुझे पता चला है कि साहिल नाम का कोई ठग खुद को मेरा पीए बताकर पैसे एकत्र कर रहा है। उस व्यक्ति से मेरा कोई लेना देना नहीं है। यदि वह किसी व्यक्ति को कॉल करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें