चंडीगढ़ में सीएम आवास पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब सीएम हाउस पहुंचे। यहां गाड़ी पार्किंग को लेकर हंगामा हो गया। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद बिट्टू के सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई।
इस दाैरान बिट्टू ने कहा कि पंजाब के सीएम ने लुधियाना यूनिवर्सिटी में खाली कुर्सियां रखवाईं और मजाक उड़ाते हुए कहा कि कोई उनसे बहस नहीं कर सकता। आज मैं सीएम हाउस के बाहर बहस के लिए खड़ा हूं, लेकिन वह छिपे हुए हैं... मैं पिछले 15 दिनों से उनसे मिलने का समय मांग रहा हूं... आज साबित हो गया कि सीएम किसी का सामना करने के काबिल नहीं हैं।