फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने अनुसूचित जाति समुदाय से मांगी माफी, कहा- मेरे लिए भाईचारा सर्वोपरि

Sun, 31 May 2026 06:16 PM IST
शाहिल शर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

26 मई की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें केंद्रीय मंत्री बिट्टू और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई थी। इसी दौरान उन्होंने आपत्तिजनक शब्द बोले थे। 
विज्ञापन
रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को अनुसूचित जाति समुदाय से अपने द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि एक मंत्री के रूप में उन्हें ऐसे शब्द नहीं बोलने चाहिए थे। भाजपा नेता ने कहा कि वे पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सामने माफी मांगने के लिए  तैयार हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा एक लोक सेवक के रूप में, हर वर्ग का सम्मान करना हमेशा से मेरा कर्तव्य रहा है। यदि मेरे किसी शब्द से अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं खुले दिल से, हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। मेरे लिए सामाजिक सद्भाव और भाईचारा सर्वोपरि है।
विज्ञापन




मामले में संगरूर के डिप्टी कमिश्नर से 1 जून तक रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री पर कथित तौर पर जातिवादी शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है। मामला बीते 26 मई का है। केंद्रीय मंत्री की धूरी में कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई थी। उन्होंने भाजपा नेता ओंकार सिंह की रिहाई की मांग की थी, जिन्हें पुलिस ने नगर निकाय चुनावों के दौरान "साइलेंट पीरियड" में कथित प्रचार करने के आरोप में हिरासत में लिया था। मंत्री पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। 26 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। रविवार को अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए बिट्टू ने अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी पर अफसोस जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मैं इस पवित्र शहर में आया हूं और मैं हाथ जोड़कर सिर झुकाकर अनुसूचित जाति समुदाय के सभी सदस्यों से माफी मांगता हूं, जिन्हें भी ठेस पहुंची हो। उस समय जो स्थिति थी, वह अलग बात है लेकिन एक मंत्री के रूप में मेरे मुंह से जो शब्द निकले, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था," उन्होंने बताया कि अगर आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गरही उनसे पूछेंगे तो वह उनके सामने भी माफी मांग लेंगे। यह बात उन्होंने अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


26 मई की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें केंद्रीय मंत्री बिट्टू और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई थी। वहीं, पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री की आलोचना की थी और उन पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने धूरी में पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें