फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किया संवाद, बोले- किसान हितैषी है कानून, एमएसपी पर गुमराह न हो अन्नदाता

Wed, 14 Oct 2020 06:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किसानों से संवाद। - फोटो : @KailashBaytu
विज्ञापन

पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब केंद्र सरकार ने राज्य के किसानों से सीधा संवाद करना शुरू कर दिया है। बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने संगरूर और बरनाला के किसानों से संवाद किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सरकार के नए कृषि सुधार कानून पूरी तरह से किसान हितैषी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर भी गुमराह नहीं होना चाहिए। किसानों से एमएसपी पर उपज की खरीद पूर्व की तरह जारी रहेगी।
 
तरुण चुघ ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों को अपनी फसल बेचने की आजादी मिलेगी और सही दाम मिल पायेगा। इस बिल से कृषि क्षेत्र में पूंजी निवेश आएगा। जिससे कि अन्न की बर्बादी को 30% तक रोका जा सकेगा। कोल्ड स्टोर व परिवहन के साधनों में सुधार आएगा। इन बदलावों से हमारे आढ़ती को भी नए आय के स्त्रोत उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें