फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में बोलीं हरसिमरत कौर बादल, कैप्टन की कुर्सी जाने में बचे कुछ दिन

Tue, 04 Jun 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कैप्टन की कुर्सी के कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्रीय मंत्री बादल सोमवार को धन्यवादी दौरे के तहत एक होटल में पहुंची थीं। जहां पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मीडिया से भी बात की। उनके साथ भाई बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा भी थे।

विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा किसान कर्जमाफी का वादा पूरा न किए जाने के संबंध में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने क्या केंद्र से पूछकर किसानों के कर्ज माफी का वादा किया था जो अब केंद्र से मदद मांग रहे हैं। हरसिमरत ने कहा, कांग्रेस के सभी वादे झूठे साबित हो रहे हैं। 

नवजोत सिद्धू ने चुनाव से पहले कहा था कि अगर अमेठी की सीट राहुल गांधी हारते हैं तो मैं सियासत छोड़ दूंगा और मनप्रीत बादल ने कहा था कि अगर बठिंडा की सीट कांग्रेस न जीती तो मैं अपने आप को मरा हुआ समझूंगा लेकिन अब दोनों ही चुप्पी साध कर बैठे हैं। 
विज्ञापन


दुष्कर्म की घटनाओं पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। पंजाब पुलिस भी बेलगाम हो चुकी है। फरीदकोट में हुआ जसपाल सिंह कांड के जख्म अभी भरे नहीं थे कि बठिंडा के गांव किली निहाल सिंह वाला में स्थित पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कौर सिंह द्वारा की गई युवक से मारपीट निंदनीय है। हरसिमरत ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील करते हुए कहा कि कैप्टन साहब आप महलों से बाहर निकलें और सूबे की बिगड़ी कानून व्यवस्था और पुलिस पर ध्यान दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें