फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराज हंस ने श्री हरमंदिर साहिब में की अरदास, राहुल गांधी पर कह दी बड़ी बात

Mon, 03 Jun 2019 07:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सूफी गायक हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद सूफी गायक हंसराज हंस ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। भाजपा की टिकट पर दिल्ली की उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार वह संसद पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए हंस ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश को मोदी जैसा नेता मिला है। 

विज्ञापन


उनकी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता को जाता है। मोदी लहर के बावजूद अमृतसर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के हार जाने पर हंस ने कहा कि यह चिंतन का विषय है। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म हो चुका है इसलिए अब विरोधी भी अपने हैं। 

इससे पहले उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंचकर शहीद हरबंस लाल खन्ना की मूर्ति पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिला प्रधान आनंद शर्मा से भी मुलाकात की। एसजीपीसी ने उन्हें सिरोपा व धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें