बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रिठाला में एक चुनावी रैली में अनुराग ठाकुर ने आपत्तिजनक नारे लगवाए थे, जिसकी शिकायत पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट भी तलब की थी। हालांकि यह मामला अभी विचाराधीन है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने मीडिया को यह नसीहत भी दी कि उनसे सवाल उनके विभाग से ही जुड़े पूछे जाएं।
चुनावी सभा में क्या बोला था अनुराग ठाकुर ने
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रिठाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सार्वजनिक रूप से अनुराग ठाकुर ने आपत्तिजनक नारे लगवाए थे, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। अनुराग ठाकुर ने मंच से कहा था कि ‘देश के गद्दारों को..’ जिसके जवाब में जनता ‘गोली मारो -- को’ के नारे लगा रही थी। मंच पर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के साथ एक और केंद्रीय मंत्री, सांसद व पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
दिल्ली में दंगे भड़काने वालों पर की जाए सख्त कार्रवाई
इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली दंगों पर कहा कि जिन लोगों ने दंगे भड़काए या उसमें शामिल हैं, उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।