फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन सदस्य मांगों को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी कैडर एजुकेशन इम्प्लॉइज यूनियन के सदस्य शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षा निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ से मिले। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने शिक्षकों की मांगें पूरी करने के लिए शिक्षा निदेशक से अपील की और उन्हें पूरा करने की मांग रखी। इस अवसर पर शिक्षकों की विभिन्न मांगों जैसे टीजीटी को प्रमोशन देकर लेक्चरर बनाने, कान्ट्रैक्ट और डीसी रेट पर काम कर रहे टीचरों और दूसरे कर्मचारियों के लिए सैक्योर पॉलिसी बनाने, हेड मास्टर की पोस्ट पर रेगुलर टीचरों की भर्ती करने, एक स्कूल में 5 साल काम कर चुके प्रिंसिपल, 10 साल काम कर चुके टीचरों का ट्रांसफर करने, स्कूलों में काम कर रहे काउंसलरों, डाटा ऑपरेटरों और कंप्यूटर टीचरों की 2 महीनों की बकाया सैलेरी जारी करने, दिव्यांग बच्चों के लिए व्यायाम और स्पोर्ट्स कोच रखने की मांग की गई। शिक्षा निदेशक ने मांगों पर विचार करके उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें