फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अज्ञात शव की हुई पहचान, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। करीब छह दिन पहले चार अक्तूबर को मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव की जांच करते हुए पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी महालो, जिला नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद कर ली है। अज्ञात शव के बारे में जांच के दौरान मृतक की पहचान सतनाम सिंह निवासी ऊंचा पिंड, जिला जालंधर (वर्तमान निवासी मोलावाहदपुर, जिला होशियारपुर) के रूप में हुई थी। इस मामले में थाना ब्यास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद की है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि हत्या में चार आरोपी ईशविंदर कौल उर्फ ईशू बाबा, अमन, बलविंदर सिंह उर्फ प्रिंस और सुखविंदर सिंह उर्फ रंगी शामिल थे। आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते सतनाम सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। डीएसपी अरुण शर्मा ने बताया कि थाना ब्यास पुलिस को चार अक्तूबर को सरकारी स्कूल ब्यास के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर बाज, गोपी, हैप्पी नाम के टैटू बने थे। जांच के दौरान सामने आया कि उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। इस संबंध में थाना ब्यास में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें