फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बेरोजगार युवा वर्ग ने सरकार के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग ने सोशल मीडिया एक्स पर बेरोजगार हरियाणा और हरियाणा सरकार के नाम से एक अभियान चलाया। बेरोजगार_हरियाणा व हरियाणा सरकार ट्रेंड में नंबर छह पर रहा। इस ट्रेंड में 1.60 लाख अभ्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। युवाओं का दावा है कि हरियाणा सरकार ने चार साल 9 महीनों में एक भी भर्ती पूरी नहीं करवाई। अब भी भर्तियों को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। इस दौरान उन्होंने कई मांगें भी रखी, जिनमें रुकी भर्तियों को जल्द से जल्द से भरा जाए, बिना सीईटी के नई भर्तियां निकाली जाएं, भर्तियां विधानसभा चुनाव से पहले होनी चाहिए, ग्रुप डी और टीजीटी की भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करवाई जाए। वहीं, इसके अलावा पांच मार्क्स के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट में न जाए। इससे भर्तियां अटक जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें