फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के कैथल में भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन पुल, बड़ा हादसा टला

Mon, 01 Mar 2021 05:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल ढहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरियाणा के कैथल जिले के डुलियानी गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर एक निर्माणाधीन पुल ढह गया है। हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।  आनन-फानन में निर्माण कंपनी ने रात के अंधेरे में धंसे पिलरों पर मिट्टी के ढेर लगा दिये। घटना शनिवार की है। 

विज्ञापन


डुलियानी गांव के पास से यह राष्ट्रीय राजमार्ग निकल रहा है। यहां रजबाहे के ऊपर से पुल बनाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार देर शाम तक निर्माण कार्य चल रहा था। पिलर नंबर 29860 पर निर्माण कार्य चल रहा था लेकिन वजन सहन नहीं कर पाने की वजह से पिलर धंस गया और पुल ढह गया। पुल ढहने की आवाज दूर तक सुनी गई।

ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका की वजह से घटनास्थल की तरफ दौड़े। गनीमत रही कि पुल निर्माण में लगे कई मजदूर बाल-बाल बच गए। मामले को दबाने के लिए रात में ही पिलरों को मिट्टी से ढक दिया गया। पुल की ओर जाने वाले दोनों रास्तों को भी खोद दिया गया और पानी भर दिया गया। रविवार को जब मौके पर पहुंच कर देखा गया तो वहां मिट्टी के ढेर लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों से बात कर मामले के बारे में जानकारी जुटानी चाही तो वे कुछ भी बताने से मना कर इधर-उधर चले गए। ग्रामीण श्रीराम मोहना, वकील सिंह, प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे, क्योंकि मामला लोगों के जीवन से जुड़ा है।

अगर राजमार्ग के बनने के बाद यह हादसा होता तो काफी जान-माल का नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने कंपनी और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया और मामले की जांच कर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गोपाल ने कहा कि निर्माण कार्य व सामग्री में किसी प्रकार की कमी व लापरवाही नहीं है। समुचित तरीके से हाइवे निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार की शाम को पिलर रखते समय मशीन घूम गई, जिसकी वजह से पिलर नीचे गिर गया और किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें