फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंडर-7 ओपन और गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 22-23 अप्रैल को

Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वामी राम तीर्थ सांस्कृतिक केंद्र सेक्टर-24 में चंडीगढ़ अंडर-7 ओपन और गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2025 आयोजित करने जा रहा है। चंडीगढ़ शतरंज एसोसिएशन की ओर से इसे आयोजित कराया जा रहा है। इसके मुकाबले 22-23 अप्रैल तक खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दो लड़के और दो लड़कियों का चयन 1- 5 जून 2025 तक ओडिशा के खोरदा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंडर-7 में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी चंडीगढ़ शतरंज एसोसिएशन के डॉ. विपनेश भारद्वाज से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें