फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला की राव नदी में गिरी अनियंत्रित पजेरो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे खुड्डा लाहौरा के नजदीक पटियाला की राव नदी में एक पजेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद किसी तरह से गाड़ी को जेसीबी के सहारे बाहर निकाला गया। गनीमत रही है कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बारिश के बीच एक पजेरो खुड्डा लाहौरा के पास पटियाला की राव नदी के पास से गुजर रही थी। तभी अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस समय भारी बारिश हो रही थी, जिस वजह से पजेरो अनियंत्रित हो गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें