फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहत्थे नशेड़ी ने पीटे हथियार बंद कांस्टेबल

Sun, 28 Sep 2014 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा कोट ईसेखां में मुख्य चौक में ड्यूटी पर तैनात हथियारबंद कांस्टेबल को एक निहत्थे नशेड़ी ने पीट डाला। थाना कोट ईसेखां पुलिस ने कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ ड्यूटी के दौरान हाथापाई के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि कांस्टेबल जगवंत सिंह और कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह कोट ईसेखां के मुख्य चौक में ड्यूटी पर तैनात था। शनिवार रात करीब 9.30 बजे बाइक सवार गुरप्रीत सिंह निवासी कोट ईसेखां को कांस्टेबल जगवंत सिंह ने रोक कर बाइक के कागज चेक करवाने को कहा तो उसने जगवंत सिंह को पीटा और वर्दी फाड़ दी। सरकारी हथियार भी छीनने की कोशिश की। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आगे पेश किया गया और उसे 11 अक्तूूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



पुलिस के मुताबिक आरोपी नशा करने का आदी था और नशा बेचता भी था। गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह समेत 12 आरोपियों के खिलाफ तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर रविशेर सिंह ने अफीम, हेरोइन और भुक्की आदि की तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी ने अदालत के पास अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की हुई थी और वह दो दिन पहले ही अदालत की हिदायत पर पुलिस के पास जांच के लिए पेश हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें