फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में शिक्षकों व कर्मचारियों के खाली पदों का नहीं लग पा रहा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में शिक्षकों व कर्मचारियों के कितने पद रिक्त हैं और कितनी जरूरत है, इसका पता नहीं लग पा रहा है। मैन पावर ऑडिट के जरिए यह पता लगना था, लेकिन यह शुरू ही नहीं हो सका। इस कारण शिक्षकों व कर्मचारियों की नई तैनाती भी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

पीयू पहले हर दो से तीन साल में मैन पावर ऑडिट करवाकर ये पता लगाती थी कि किस विभाग में कितने शिक्षक व कर्मचारी कार्यरत हैं और कितने पद खाली हुए और कितने की जरूरत है। दो साल से यदि कोई पद खाली चल रहा होता है तो वह स्वीकृत पद स्वत: ही खत्म भी हो जाता है, क्योंकि दो साल से उस पद की जरूरत होती तो वहां तैनाती की मांग की जाती। इस तरह कई पद वर्षों से खाली हैं जो स्वत: ही खत्म हो जाएंगे, लेकिन इसका पता मैन पावर ऑडिट के जरिए ही लगेगा। अब तक यह ऑडिट पीयू की ओर से शुरू नहीं करवाया गया। हालांकि किसी एजेंसी को इसका जिम्मा दिया गया था। उसने काम शुरू किया या नहीं, यह भी नहीं बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मैन पावर ऑडिट जरूरी है। इसके होने के बाद ही शिक्षकों व कर्मचारियों की भर्तियों का रास्ता साफ होगा अन्यथा भर्तियां निकलीं भी तो उन्हें इस आधार पर रोका जा सकता है क्योंकि पिछले वर्षों में ऐसा हुआ भी है। शिक्षकों की भर्तियां निकली थीं। उस पर सवाल खड़े किए गए थे जिन विभागों में शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई हैं वहां से अधिक जरूरत दूसरे विभागों में शिक्षकों की है। यह भर्तियां रोक दी गई और अब तक शुरू नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें