फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में देश की पहली अत्याधुनिक कोरोना टेस्टिंग लैब शुरू, रोजाना होंगे नौ हजार टेस्ट

Fri, 22 May 2020 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब)

सार

  • पटियाला व अमृतसर के मेडिकल कॉलेजों में भी पहुंची मशीनें  
  • प्रदेश में अब हर रोज होंगे 9 हजार कोरोना वायरस के टेस्ट 
विज्ञापन
अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को पंजाब के मेडिकल शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कोरोना टेस्टिंग के लिए देश की पहली अत्याधुनिक टीबी लिक्विड कल्चर एंड डीएसटी बायोलॉजी लैब का उद्घाटन किया। इस मशीन में रोजाना तीन हजार टेस्ट करने की क्षमता है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस मशीन को अमृतसर और पटियाला स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया है। इन तीनों मशीनों के संचालित होने पर पंजाब में रोजाना नौ हजार टेस्ट हो सकेंगे। कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि कोरोना महामारी को फैलने से रोकने और इसकी सैंपलिंग व टेस्टिंग और मरीजों के इलाज के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- किसान का अनोखा 'जुगाड़', एक दिन में 100 एकड़ में इस मशीन से धान की पनीरी बीजनी संभव
विज्ञापन


इसके तहत फरीदकोट, पटियाला व अमृतसर मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक लैब स्थापित की गईं हैं और देश में स्थापित होने वाली यह अपनी किस्म की पहली अत्याधुनिक कोरोना टेस्टिंग लैब है। इस लैब में कोरोना का टेस्ट अत्याधुनिक तकनीक से किया जाता है और इन सुरक्षित लैबों में काम करने वाले स्टाफ को कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नहीं रहता। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन लैबों की स्थापना के साथ राज्य में रोजाना कोरोना टेस्टिंग की क्षमता 9 हजार हो जाएगी। पहले एक दिन में 1500 टेस्ट हो रहे थे। टेस्टिंग के मामले में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विशेष ट्रेने और बसों से प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार गृह राज्यों में भेजा जा रहा है। प्रवासी भारतीयों को पंजाब में लाने के लिए भी सरकार विशेष प्रयास कर रही है। 

फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. राज बहादुर ने बताया कि सरकार ने जालंधर की नेशनल रिसर्च लैब, लुधियाना की गुरु अंगद देव यूनिवर्सिटी, मोहाली की पंजाब इनक्यूबेटर जैव प्रौद्योगिकी व फोरेंसिक साइंस लैब को भी कोरोना टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मंजूरी दी है। यूनिवर्सिटी लैब स्थापित करने व स्टाफ को ट्रेनिंग प्रदान करने में मदद करेगी। इन लैब के भी इसी माह शुरू होने की संभावना है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों, यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. राज बहादुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी संदीप सिंह बराड़, डीसी कुमार सौरभ राज और एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक जोहन भट्टी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजीव जोशी, डॉ. रोहित चोपड़ा, डॉ. एसपी सिंह, कैप्टन संजीव शर्मा, इंजीनियर राज अग्रवाल, कर्मजीत टहिना मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का अभाव  
श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में टेस्टिंग लैब के उद्घाटन समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखा गया। लैब का उदघाटन करने से लेकर डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी। हालांकि इस दौरान आला अधिकारियों ने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील लेकिन उसका कोई खास असर दिखाई नहीं दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें