फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेट फिटनेस इलेवन ने एटीएस डेराबस्सी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्रिकेट हब मोहाली में आयोजित दूसरी मोहली कारपोरेट क्रिकेट लीग में बुधवार को अल्टीमेट फिटनेस इलेवन ने एटीएस डेराबस्सी को 108 रन से हराया। प्रतियोगिता में पहले अल्टीमेट फिटनेस क्लब ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम की तरफ से निखिल शानदार 76 रन की पारी खेली। सिद्धार्थ ने 19 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की बदौलत 19 गेंदों में 31 रन बनाए। उनके अतिरिक्त सुमित ने 24 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। एटीएस डेराबस्सी की तरफ कमल, रविंदर और विकास ने एक-एक विकेट लिया।
एटीएस डेराबस्सी की टीम ने 12.5 ओवर्स में मात्र 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से विकास शर्मा ने 18 और मनु ने 15 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। पंकज ने चार और अजय ने तीन विकेट लिए। निखिल मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें