फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट के बाद अब प्राइवेट अस्पतालों में भी जन्म के साथ बनेगा आधार

Thu, 04 Aug 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गवर्नमेंट के बाद अब प्राइवेट अस्पतालों में भी अब नव जन्मे बच्चे केआधार नंबर मिल जाएगा। यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने बुधवार को हरियाणा राजभवन में आधार लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन (एएलबीआर) को लांच किया। यह सेवा लांच करने वाला चंडीगढ़ देश में पहला यूटी बन गया है। हालांकि प्रदेशों में हरियाणा का पहला स्थान है।
विज्ञापन


इस मौके पर एडवाइजर परिमल राय, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, वित्त सेक्रेटरी सर्वजीत सिंह, डीसी अजीत बालाजी जोशी, सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी भावना गर्ग, डायरेक्टर आईटी प्रिंस धवन और डायरेक्टर पीजीआई योगेश चावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस लांच के साथ चंडीगढ़ अगले महीने तक 100 प्रतिशत आधार वाला यूटी बन जाएगा। इस समय 97.1 प्रतिशत के साथ यूटी देश में छठे स्थान पर है।

पांच साल से कम के बच्चे की आधार के लिए फिंगर प्रिंट न लेकर केवल फोटो खींची जाएगी। बच्चे के पेरेंट्स के आधार नंबर भी इससे जोड़े जाएंगे। गृह कम स्वास्थ्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में पहले ही यह सेवा शुरू की जा चुकी है। अब 7 प्राइवेट अस्पताल भी इससे जोड़े गए हैं। बच्चों के टीकाकरण, स्कूल एजुकेशन और दूसरी सोशल वेलफेयर सर्विसेज आधार से ट्रैक की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें