फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन नहीं पढ़ा रहे शिक्षकों पर यूजीसी सख्त, विद्यार्थियों ने भेजी हैं शिकायतें... होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2020 12:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Online Class - फोटो : Pexels
विज्ञापन
यूजीसी ऑनलाइन पढ़ा रहे शिक्षकों की निगरानी विश्वविद्यालयों के जरिये करवा रहा है। जो शिक्षक ऑनलाइन नहीं पढ़ा रहे होंगे उन्हें जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न आने की स्थिति में कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


कोरोना के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। अभी मैनुअल कक्षाएं लगाने का कोई रास्ता नहीं निकल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई ही करवाई जाएगी। इसके लिए यूजीसी की ओर से भी आदेश दिए गए।

उसी के साथ पीयू ने भी ऑनलाइन पढ़ाना शुरू कर दिया, लेकिन शत प्रतिशत शिक्षकों ने इस पर काम अभी शुरू नहीं किया। इस कारण विद्यार्थी चिंतित हैं। देशभर के विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाए जाने के आदेश हैं। हर विश्वविद्यालय से कुछ शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले रहे हैं। उनकी शिकायतें यूजीसी व चांसलर कार्यालय तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि वहां से विश्वविद्यालयों से यह पूछा गया कि ऐसे शिक्षकों की संख्या व नाम बताए जाएं। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय अब इसकी जानकारी जुटा रहे हैं। यह भी जानकारी जुटाएंगे कि कुछ शिक्षकों ने व्हाट्सएप पर कुछ नोट ऐसे ही डाल दिए। उन नोट की गुणवत्ता कैसी है, यह भी परखा जाएगा।

कुछ शिक्षकों को इसकी खबर मिली तो उन्होंने चार-पांच दिन से ऑनलाइन पढ़ाना शुरू कर दिया है और कुछ शिक्षकों को इसकी खबर है ही नहीं। सूत्रों का कहना है कि 1 सितंबर के बाद से होने वाली ऑनलाइन कक्षाओं को यूजीसी और अधिक गंभीरता से लेगी। अभी शिक्षक पिछला पाठ्यक्रम ही पूरा करवा रहे हैं, लेकिन तमाम शिक्षकों के पढ़ाने में गुणवत्ता नहीं झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें