फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में यूजीसी नेट की कोचिंग कक्षाएं 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर आईएएस एंड अदर कंपीटीटिव एग्जाम की ओर से यूजीसी (नेट) एग्जामिनेशन पेपर-1 का नया बैच शुरू किया जा रहा है। इसके लिए कक्षाएं 16 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। पेपर-1 की तैयारी के लिए डेढ़ माह का बैच लगाया जाएगा।
विज्ञापन

आईएएस सेंटर में यूजीसी नेट पेपर-1 की तैयारी के लिए बैच में दाखिले के लिए 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को दाखिला फॉर्म www.iasc.puchd.ac.in पर मिलेगा। केंद्र में नेट पेपर-1 की कोचिंग के लिए जनरल कैटेगरी की फीस 6 हजार रुपये जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के लिए फीस 3 हजार रुपये होगी। दाखिले के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पीजी कोर्स उत्तीर्ण या फिर पीजी कोर्स के अंतिम वर्ष में होना अनिवार्य है। कक्षाओं का समय दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पिछले सत्र में केंद्र के लगभग 5 से 6 उम्मीदवारों की ओर से यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें