सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) ने जनवरी में होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सीबीएसई प्रवक्ता रमा शर्मा के अनुसार स्टूडेंट्स 23 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होने के बाद 24 नवंबर तक फीस जमा करनी होगी। 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन में गलतियों को ठीक करवा सकेंगे। परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी सीबीएसई वेबसाइट पर उपलब्ध है।