फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण यूजीसी ने सात फेलोशिप का कार्यकाल 31 दिसंबर तक बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना काल के दौरान शोधार्थियों का शोध कार्य प्रभावित हुआ है। निर्धारित अवधि में जो शोध पूरे करने थे, वह नहीं हो सके। इसी को देखते हुए यूजीसी ने छह फेलोशिप के जरिए चल रहे शोध के कार्यकाल को बढ़ा दिया। अब शोध पूरा करने की अवधि 31 दिसंबर तक कर दी गई है, लेकिन यूजीसी ने फेलोशिप के तहत मिलने वाली रकम को मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन

डॉ. डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप, डॉ. एस राधाकृष्णन पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप, महिलाओं के लिए पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप, एससी-एसटी के लिए पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप, बीएसआर फेलोशिप, बीएसआर फैकल्टी फेलोशिप व एमेरिटस फेलोशिप के तहत जो भी शोधार्थी कार्य कर रहे हैं, उन्हें बढ़े कार्यकाल का लाभ मिलेगा। कोई शोधार्थी इन फेलोशिप के जरिए एक साल तो कोई दो साल से कार्य कर रहे हैं। हर फेेलोशिप की ओर से रकम भी अलग-अलग दी जा रही है, लेकिन अब आगामी छह माह तक रकम इनके जरिए नहीं मिलेगी। मालूम हो कि कुछ अन्य फेलोशिप का कार्यकाल भी यूजीसी की ओर से बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि पीयू में भी कई शोधार्थी महत्वपूर्ण शोध पर कार्य कर रहे हैं जो कोरोना के कारण पूरे नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें