फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिना सेंसर के 'उड़ता पंजाब' का लीक होना शर्मनाक, मामले की हो जांच'

Sat, 18 Jun 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'Udta Punjab' & Other Movies banned due to political reason by Censor Board?
विज्ञापन
बिना सेंसर के उड़ता पंजाब मूवी को लीक कैसे कर दिया गया। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय काम है। इसकी जांच होनी चाहिए। यह कहना है शिरोमणि अकाली दल का। पार्टी किसी भी कला की नकल या पाइरेसी के सख्त खिलाफ हैं और उड़ता पंजाब फिल्म के बिना सेसर प्रिंट के लीक के मुद्दे की जांच की जानी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता और महासचिव हरचरण बैंस ने कहा कि हम फिल्म के बिना सेंसर लीक किए प्रिंट की जांच का समर्थन करते हैं और यह बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय कार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम फिल्म उद्योग के साथ खड़े हैं, जो इतनी मेहनत और पैसे खर्च कर फिल्म लोगों तक पहुंचाते हैं। लेकिन पाइरेसी जैसे अनैतिक कार्यों के साथ उनकी कोशिश व्यर्थ चली जाती है। बैंस ने कहा कि इस फिल्म के बिना सेंसर किए प्रिंट नाजायज ढंग से प्रसारित किए जाने की खबरों को पंजाब के एक सियासी नेता के दावों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए, जिनके अनुसार वह फिल्म बिना सेंसर किए प्रिंटों को मजीठा समेत पंजाब के गांव-गांव में दिखाएगा।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को उड़ता पंजाब की पाइरेसी के मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, जो स्वयं, उसकी कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी इस फिल्म के बिना सेंसर किए प्रिंटों को दिखाने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोक फिल्म बनाने वालों और दर्शकों के सामने इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म के बिना सेंसर प्रिंटों को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन सियासी पार्टियों के गैर सैद्धांतिक लेागों का हाथ है, जो किसी भी ढंग से सत्ता प्राप्त करने के लिए उतावले हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह पार्टियां पंजाब की छवि को बिगाड़  कर पेश कर रही हैं। इन्होंने पंजाब की साफ-सुथरी छवि को क्षति पहुंचाने की ठानी है, जबकि शिरोमणि अकाली दल और पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ देश व्यापी जंग तैयार की गई है। बैंस ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और पंजाब सरकार किसी कलाकार की रचना को नाजायज ढंग से पेश किए जाने के विरुद्ध सदैव ही आवाज उठाती रही है और रहेगी।

बैंस ने कहा कि ऐसी कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई उस साजिश का हिस्सा है, जो कुछ सियासी पार्टियों द्वारा रची जा रही है। उनके द्वारा पंजाब के हितों का नुकसान किए जाने से सभी लोग परिचित हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों के पीछे फिल्म को केवल व्यापारिक तौर पर क्षति पहुंचाना ही नहीं बल्कि कई ओर भी बड़ी साजिशें लगती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी ने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए जानबूझ कर फिल्म के बिना सेंसर प्रिंट को लीक किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें