फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह हिंसा : कांग्रेस विधायक मामन खान के खिलाफ भी लगी यूएपीए की धाराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सदन में विधायक आफताब अहमद ने कहा-सरकार जानबूझकर मामन को फंसाना चाहती है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। नूंह हिंसा में आरोपी बनाए गए विधायक मामन खान के खिलाफ भी पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (यूएपीए) की धाराएं जोड़ दी हैं। इसका खुलासा बुधवार को सदन में नूंह से कांग्रेस विधायक व विपक्ष के उपनेता आफताब अहमद ने किया। उन्होंने बताया कि नूंह के नगीना थाने में दर्ज मामले में यूएपीए की धाराएं जोड़ी गईं हैं। जबकि इस मामले में चालान पेश किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह संगीन धाराएं आतंकवादी विरोधी गतिविधियों में लगती, मगर सरकार किसी मकसद से कांग्रेस विधायक को जानबूझकर फंसाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बताया कि नूंह हिंसा के दौरान गुरुग्राम में मस्जिद में आग लगाई गई थी और इमाम की भी हत्या की गई थी, मगर उस मामले में सरकर ने यूएपीए की धाराएं नहीं लगाई हैं। उन्होंने सदन में पूरे हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की। नूंह हिंसा के दौरान नगीना थाने में दर्ज एफआईआर में यह संगीन धाराएं जोड़ी गई हैं। इसमें मामन खान समेत 43 लोग आरोपी बनाए गए थे। फिलहाल सभी आरोपी जमानत से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें