फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी के आखिर में जारी होंगे टाइपिंग टेस्ट के नतीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की ओर से 400 क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट के बाद नतीजे का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के अनुसार जनवरी के आखिर में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मार्च 2020 में लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद टाइपिंग टेस्ट शुरू हो चुका था, लेकिन बीच में कोरोना महामारी की वजह से टाइपिंग टेस्ट को टाल दिया गया था। प्रशासन ने परीक्षा की जिम्मेदारी पंजाब यूनिवर्सिटी को दी है। कई महीने बीत जाने के बाद जब पीयू ने टाइपिंग टेस्ट नहीं कराये तो अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया। इसके बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने जल्द परीक्षा कराने के आदेश दिए। पीयू ने परीक्षा के लिए दिन निर्धारित किए और स्टेनो के लिए पांच दिसंबर को स्टेनोग्राफी टेस्ट हुए, जबकि क्लर्कों के लिए 6 व 12 से 14 दिसंबर तक कंप्यूटर टाइपिंग के टेस्ट हुए। हालांकि, अभी तक नतीजे नहीं जारी हुए हैं, जिसे लेकर अभ्यर्थियों की ओर से बार-बार प्रशासन के अधिकारियों से पूछा जा रहा था। बीते दिनों मनोज परिदा ने कार्मिक विभाग के सचिव को निर्देश दिए थे कि वह पीयू से बात कर जल्द नतीजे घोषित करें। इस बीच शनिवार को परिदा ने जानकारी दी कि पीयू इस महीने के आखिर में नतीजे जारी कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें