फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला से सोने की चेन छीनने वाले दो युवकों को पांच-पांच कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने महिला से सोने की चेन छीनने वाले बाइक सवार दो युवकों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों की पहचान मोहाली फेज-11 के सिकंदर अली और बुड़ैल निवासी दिलशाद मलिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सरिता नाम की महिला की शिकायत पर साल जून 2022 को सेक्टर-48 थाना पुलिस ने दोषी के खिलाफ स्नेचिंग की धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ में मामला दर्ज किया था। महिला ने बताया था कि वह सुबह 6 बजे सैर कर रही थी। इस दौरान दोषी युवक महिला के गले से मोटरसाइकिल पर सवार होकर चेन खींचकर फरार हो गया। महिला का कहना था कि घबराहट में वह मोटरसाइकिल का नंबर नोट नहीं कर पाई लेकिन आरोपियों के सामने आने पर उनकी पहचान कर सकती है, जिसके बाद सिकंदर को पुलिस ने पकड़ लिया था। अदालत ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार दिया था। इसके बाद शनिवार को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें