फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 22 सितंबर को पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में दो युवक हो गए थे घायल, अब मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 22 सितंबर को रात तीन बजे सेक्टर-16 अस्पताल के पीछे परोठे खाने के दौरान गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक गुट ने हमला कर दो लड़कों को घायल कर दिया था। इस मामले में घायलों ने इलाज के बाद शुक्रवार शाम पुलिस को बयान दर्ज करवाए। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 की महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसके भाई साहिल व उसके दोस्त विशाल राणा पर रॉड से हमला किया। हमले में यह बुरी तरह घायल हुए जिसके चलते जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाए गए थे। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जानबूझकर चोट पहुंचाने और धमकाने की धाराएं लगा हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें