फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने रेहड़ी चालक का रास्ता रोका, नकदी और मोबाइल छीनकर ऑटो से भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट के पास दो युवक रेहड़ी चालक से दस रुपये मांगने के बहाने जबरन मोबाइल और 1100 रुपये छीनकर ऑटो में फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर- 31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत है शिवमंगल ने बताया कि वह कॉलोनी नंबर- 4 का निवासी है। वह रेहड़ी चलाने का काम करता है। शनिवार शाम अपने घर लौट रहा था। कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो दो युवकों ने 10 रुपये मांगने के बहाने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने उसको पकड़ लिया जबकि दूसरे ने जबरन उसके जेब से मोबाइल और 1100 रुपये छीन लिए। वारदात के बाद उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे ऑटो में बैठकर फरार होने में कामयाब हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। बता दें कि बीते दिन रेलवे ब्रिज के पास से बाइक सवार दो युवक मौलीजागरां निवासी दीपक और औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 रोडवेज वर्कशॉप के पास से विक्रम का मोबाइल झपटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें