मनीमाजरा। मौलीजागरां कांप्लेक्स से विकास नगर की ओर जाने वाली सड़क पर बाइक सवार दो युवक राहगीर के गले से सोने का लॉकेट झपटकर फरार हो गए। घटना वीरवार रात करीब आठ बजे की है। विकास नगर निवासी प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह घर लौट रहा था। मौली पिंड के सामने बावा पार्किंग और गुरुद्वारा साहिब के पास बाइक सवार युवकों ने उसके गले से लॉकेट झपट लिया। सूचना मिलने पर मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।