फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिवाली की रात दो युवकों की हत्या, 10 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छोटी व बड़ी दिवाली की रात शहर में दो अलग-अलग जगह दो युवकों की हत्या हो गई। पहले मामले में सेक्टर-24 में ढाबे पर चिकन के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में कर्मी पर रॉड व तेजधार हथियार से हमला कर दिया और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलकर्मी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे मामले में कैंबवाला गांव में 26 वर्षीय युवक की जुआ नहीं खेलने पर मारपीट कर हत्या कर दी गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने करीब 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में सेक्टर-24 में ढाबा चलाने वाले मालिक के बेटे पंकज ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे कुछ युवक आए और उन्होंने चिकन के लिए ऑर्डर किया। ढाबा बंद होने का समय हो गया था जिस कारण उन्होंने ऑर्डर लेने से इन्कार कर दिया। इस बात पर इन युवकों ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी और वहां से चले गए। कुछ देर बाद युवक अन्य साथियों के साथ वापस ढाबे पर आए और आते ही उन पर क्रिकेट विकेट, डंडे और लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया। उनके ढाबे पर काम करने वाले आकाश व जसप्रीत बीचबचाव करने के लिए आगे आए तो युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। इनमें से एक युवक ने जसप्रीत के सिर में रॉड व विकेट सेे हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और मूकबधिक आकाश के भी सिर पर वार किया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। भागते-भागते हमलावरों ने लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे जसप्रीत के ऊपर फ्रिज गिरा दिया और वहां से भाग गए। ढाबा मालिक के बेटे पंकज ने दोनों घायल कर्मियों को जीएमएसएच-16 में पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में पहुंचने से पहले ही जसप्रीत की मौत हो चुकी थी जबकि आकाश के सिर में भी 32 टांके आए और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
सूचना पाते ही क्राइम सेल सेक्टर-11 थाना पुलिस सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए गठित की गई टीमों ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था। जांच टीमों ने सागर, जोगिंदर, गुरमीत सिंह उर्फ आशू, वीरू बिडला और राजी सहित नाबालिग को पकड़ा। जबकि, एक अन्य आरोपी अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए भी टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

पकंज ने बताया कि जस्सी का घर ढाबे से ही कुछ ही दूर है और वह करीब दो साल से यहां काम कर रहा था। वह शादीशुदा था लेकिन कुछ समय पहलेे उसका तलाक हो गया था। जबकि आकाश बचपन से इसी ढाबे पर काम करता था और वह मूकबधिर है। रात को यह दोनों यहीं ढाबे पर सोते थे।

जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद युवक को पीटा, इलाज के दौरान मौत
वहीं, दीवाली की रात 31 अक्तूबर को जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में कैंबवाला गांव में जगदीश (26) के साथ कुछ युवकों नेे मारपीट की, जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-3 थाने में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। इस मामले में जांच टीमों ने टैनी, मोहन लाल, जगदीश और विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मृतक जगदीश कुछ दिन पहले ही अपने चाचा के पास कैंबवाला में काम करने के लिए आया था और उसने यहां कैटरिंग का काम शुरू किया था। मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया कि वह यहां किराए के मकान में रहता है। दिवाली के दिन जगदीश उसके पास आया था और शाम के समय कुछ युवकों ने उसे जुआ खेलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर इन युवकों ने जगदीश के साथ बहस की और उसके साथ डंडों से मारपीट करते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जीएमसीएच-32 में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें