फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिस्तौल और चार कारतूस के साथ दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-43 में न्यायालय परिसर के नजदीक से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए। साथ ही उनसे एक पंजाब नंबर की स्कूटी भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान रोहतक के किला मोहल्ला निवासी सन्नी उर्फ सचिन उर्फ मनचंदा और रोहतक के पीर जी मोहल्ला निवासी उमंग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच एसएचओ अशोक कुमार को सूचना मिली थी कि दो युवक न्यायालय परिसर के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। इस पर उन्होंने सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने वहां पहुंच कर नाकाबंदी की और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है कि वे किस इरादे से शहर में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें