चंडीगढ़। थार गाड़ी के चालक ने एक बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में छवि सिंह ने बताया कि बुटरेला गांव निवासी 65 वर्षीय बहादुर सिंह बाइक पर सेक्टर-29/30 के लाइट प्वाइंट से जा रहे थे। इसी दौरान एक थार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। बहादुर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद