फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारी के मामले में पकड़े गए दो युवकों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बीते शनिवार को झपटमारी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड लिया था। मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी संजय और विश्वाजीत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस को तीन जनवरी को बलटाना निवासी असीम ने शिकायत दी थी कि वह सेक्टर-20 स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर काम करता है। ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौटते समय ट्रिब्यून चौक के पास पहुुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और शनिवार को उक्त दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। जांच में सामने आया कि दोनों ने ट्राइसिटी में करीब 40 से 45 झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल, दो पर्स समेत दस्तावेज बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें