चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना से जहां एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 36 नए संक्रमित मिले। मृतक की पहचान सेक्टर-44 निवासी 76 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई है, जिन्होंने इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ा। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही फेफड़ा रोग व उच्च रक्तचाप की मरीज थीं। वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रखे गए 24 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। मंगलवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 22 और महिलाओं की संख्या 14 है।