फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: झपटमारी में गिरफ्तार दो युवक सबूतों के अभाव में बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। झपटमारी के मामले में गिरफ्तार दो युवकों को जिला अदालत ने सबूतों के आभाव में बरी कर दिया। बरी होने वाले मोहाली जुझार नगर के राहुल और बड़माजरा के विकास के खिलाफ मलोया थाना पुलिस ने 13 सितंबर 2020 को केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, मलोया थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मलोया जीरी मंडी के पास झपटमारी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मलोया के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता राजू ने अपने साथ हुई झपटमारी की जानकारी दी। कहा कि वह एक कोठी में खाना बनाने का काम करता है। वह कोठी में खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। लगभग रात 9 बजे जब वह मलोया के जिरी मंडी चौक के पास पहुंचा तो देखा कि काले रंग की मोटरसाइकिल पर तीन लड़के उसका पीछा कर रहे हैं। वह डर गया और तेजी से साइकिल चलाने लगा लेकिन चौक के पास बाइक सवार लड़कों ने उसे रोका लिया। बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और अन्य अन्य दोनों युवक उसके पास आए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जेब में रखे बटुए के साथ 2 हजार रुपये भी निकाल लिए। वारदात के बाद तीनों भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें