फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस माफिया: गुरदासपुर में 2 युवकों को कुचला तो मानसा में स्टूडेंट्स से मारपीट

Sun, 28 Aug 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर/मानसा
विज्ञापन
Bus Accident In Gurdaspur - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
वेरका मिल्क प्लांट के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे की वजह तीखे मोड़ पर बस का ओवर स्पीड होना बताया जा रहा है। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव मचला निवासी रोहित उर्फ विक्की (22) अपने साथी गांव बरियार निवासी आशीष के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से शहर की ओर जा रहा था। रोडवेज की बस अमृतसर से जम्मू जा रही थी।

वेरका मिल्क प्लांट के बस ने तीखे मोड़ पर टर्न लिया और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी दोनों युवकों को गंभीर हालत में निजी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


आशीष की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर ले जाते समय रास्ते में आशीष की भी मौत हो गई। सिटी थाना के एसएचओ राजबीर सिंह का कहना है कि ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम कर शव वारिसों के हवाले कर दिए गए हैं। बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

नहीं थम रही बस संचालकों की गुंडागर्दी, विद्यार्थियों ने लगाया जाम

Fight
नेहरू मेमोरियल कॉलेज मानसा की छात्राओं के साथ एक निजी बस वालों की ओर से किए गए दुर्व्यवहार का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि विद्यार्थियों के साथ फिर से एक प्राइवेट बस वालों के दुर्व्यवहार से मामला और गर्मा गया। इससे गुस्साए विद्यार्थियों ने रोड जामकर पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा। मौके पर पहुंचे थाना सिटी वन प्रभारी हरपाल सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर जाम हटवाया।  

 हालात उस समय तनाव पूर्ण हो गए जब एक प्राइवेट कंपनी की बस स्टैंड से सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर चलने वाली बस के लोगों ने विद्यार्थियों पर हमला और दुर्व्यवहार किया। गुस्साए छात्रों ने विद्यार्थी संगठनों ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) व डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन (डीएसओ) के नेतृत्व में रोड जाम कर नारेबाजी की। 

आइसा के प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुरू व सचिव सुखजीत रामांनंदी ने बताया कि प्राइवेट बसें वालों की तरफ से विद्यार्थियों पर अत्याचारों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विद्यार्थियों पर हो रहे हमलों की बादल सरकार को कोई परवाह नहीं है। विद्यार्थियों की तरफ से प्राइवेट बसें वालों की गुंडागर्दी को नकेल डालने के बारे में कहने के बावजूद सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। बुधवार को तीन छात्राओं को धक्का देकर बस से धकेल दिया गया था और शनिवार को फिर से विद्यार्थियों पर हमला किया गया। बादल सरकार प्रत्येक कॉलेज में अपने संगठन बनाकर विद्यार्थियों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर रही। डीएसओ के जिला प्रधान कृष्ण चौहान ने तीव्र संघर्ष की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें