फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें और एक एक्टिवा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल की टीम ने दो पहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मौली कांप्लेक्स के 24 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा समेत चार मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। वहीं, उसके खिलाफ तीन आपराधिक मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मनीमाजरा में चोरी का एक मामला बीते 21 अक्तूबर को दर्ज हुआ था। इसमें उसकी गिरफ्तारी कर पुलिस ने बरामदगी कर ली है। शिकायतकर्ता मनीमाजरा का कादिर खान था। उसकी चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा मनीमाजरा में डेरा साहिब के पास से बीते 20 अक्तूबर को चोरी हो गई थी। सेल की टीम ने 22 अक्तूबर को गश्त के दौरान खुफिया जानकारी के आधार पर शुभम को चोरी की मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। उससे पूछताछ के आधार पर चार और मोटरसाइकिलें उससे बरामद हुई। आरोपी ने मोटरसाइकिलों से नंबर प्लेट भी हटाई हुई थी। आरोपी ने पूछताछ में कहा कि उसने मोटरसाइकिलें चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों से चुराई थीं। पुलिस ने सीआरपीसी 102 के तहत इन्हें जब्त कर इनके मालिकों की पहचान शुरू कर दी है। नौंवी पास आरोपी शुभम पर तीन पुराने आपराधिक मामले सामने आए हैं। यह तीनों मौलीजागरां थाने में वर्ष 2020 और 2021 में दर्ज हुए थे जो डकैती, चोरी, ट्रैसपासिंग की धाराओं में दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें