मनीमाजरा। सुसराल में रात को आकर घर के बाहर खड़ी जूपिटर और बाइक को आग लगाकर आरोपी फरार हो गया। सास कृष्णा देवी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मौलीजागरां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और हल्लोमाजरा निवासी भाग सिंह 33 के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मौलीजागरां स्थित विकास नगर निवासी कृष्णा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी हल्लोमाजरा निवासी भाग सिंह से कई साल पहले हुई थी, जोकि उसकी बेटी को अकसर मारपीट कर तंग करता था। हालांकि एक महीने पहले बेटी और दामाद के बीच कहासुनी हो गई थी। बेटी उसके पास आकर रहने लगी थी। भाग सिंह अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया तो पत्नी ने जाने से मना कर दिया था। 22 मार्च की रात भाग सिंह सुसराल आया। उसने पत्नी के घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहन जूपिटर और बाइक को आग लगाकर फरार हो गया। सास कृष्णा ने मामले की सूचना फायर विभाग और पुलिस को दी। फायर विभाग ने आग पर काबू आया।