फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के चौक पर टकराए दो ट्रक, एक पलटा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 चौक के नजदीक वीरवार सुबह दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक पलट गया, जबकि दूसरा चौक से टकरा गया। ट्रक के पलटने से चौक के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतार से जाम लग गया। सूचना पाते ही मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और ट्रक को साइड में करवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। वीरवार सुबह चंडीगढ़ से एक ओवरलोडेड ट्रक अंबाला जा रहा था। जब यह ट्रक सेक्टर-32 चौक के पास पहुंचा तो स्पीड के चलते चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और सीधे चौक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक पलट गया। इस मामले में पुलिस की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन


फोटो: हाईवे पर चौक के पास पलटा ओवरलोडेड ट्रक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें