फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो चोर गिरफ्तार, 48 घंटे में सुलझे वाहन चोरी के दो मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर मनीमाजरा थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में इलाके से चोरी दो मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी तिजेंदर सिंह उर्फ चंदारी और वाल्मीकि मंदिर, एनआईसी एमएम के पास झुग्गी झोपड़ी निवासी अनिल उर्फ लिंडी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बीते 17 मई को अमर चंद निवासी ग्राम रत्तेवली (पंचकूला) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे से शाम चार बजे के बीच में किसी ने मोटर मार्केट से उनकी मोटरसाइकिल चुरा ली। वहीं, राजेश कुमार नाम के व्यक्ति ने भी मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मनीमाजरा थाना पुलिस को दी। बताया कि उनकी बाइक 18 मई को चोरी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की दोनों बाइकें ही नहीं एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए चोरी के मामलों में अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं हैं। वहीं जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी तिजेंदर उर्फ चंदारी पर पहले भी आईटी पार्क और कुरुक्षेत्र पुलिस थाने में एनडीपीएस नशा तस्करी और वाहन चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें