सीएलटीए में किया जा रहा सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़। सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को टेनिस खिलाड़ी क्वालीफाइंग मुकाबलों को जीतने के बाद मैन ड्राॅ में पहुंचने में कामयाब रहे। एक लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में परमवीर बाजवा ने रितुराज सिंह को 6-1, 6-0 से, गुरबाज ने रोहन मित्तल को 6-3, 6-2 से, जयनव ने आदित्य को 6-1, 6-0 से, अभिनव शर्मा ने दीवांशु को 6-1, 6-2 से, तृशन धवन ने जॉयदास को 6-2, 6-0 से, पराग ने आकाश को 6-0, 6- 0 से, वत्सल ने राघव सिंह को 6-0, 6-0 से हराया।
चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से टूर्नामेंट को कराया जा रहा है। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, बिहार, गुजरात से टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।