फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देने के मामले में फेज-1 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुलखन सिंह निवासी सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 खरड़ और जश्नप्रीत सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मटौर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने फेज-3ए निवासी सुरिंदर सिंह की गाड़ी में उसे बंधक बनाकर पेट्रोल पंप के पास उसकी सोने की अंगूठी और चांदी का सिक्का छीन लिया था। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में लूटी अंगूठी और चांदी का सिक्का बरामद कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी सुलखन सिंह के खिलाफ फेज-1 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें