फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाइट फूड स्ट्रीट के पास हुड़दंग मचाते दो छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने बीते शनिवार की रात सेक्टर-14 स्थित नाइट फूड स्ट्रीट के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते और उपद्रव मचाते दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मनप्रीत सिंह और जितेन्द्र सिंह निवासी सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है। इनके खिलाफ सेक्टर-11 थाने में 68-1(बी) पीपी एक्ट और 355 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक पीयू के पास स्थित नाइट फूड स्ट्रीट के यहां पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इन दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इन दोनों युवकों का सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में मेडिकल करवाने के बाद इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने इन दोनों युवकों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें