फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छह माह में 76 लोगों से शातिरों ने ठग लिए 17 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले तीन साल की तुलना में वर्ष 2024 के महज छह महीनों में ही ऑनलाइन ठगी की रकम तीन गुना से अधिक बढ़ गई। शहर में जनवरी से जून तक 76 मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगी का शिकार बने लोगों में ज्यादातर पढ़े लिखे लोग शामिल हैं। शहर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। शातिर ठगों की बातों में आकर पढ़े लिखे लोगों ने 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में ट्रांसफर की है। इन 17 करोड़ में से करीब 14 करोड़ केवल ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगे गए हैं। इससे साफ है कि ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी भी अनपढ़ नहीं बल्कि पढ़े-लिखे हैं और वह अपनी बातों में फंसाकर लोगों से करोड़ों ठग रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में साइबर धोखाधड़ी के करीब 144 मामले दर्ज किए गए थे। इसमें शातिरों ने करीब 5 करोड़ 82 लाख 87 हजार 622 रुपये ऑनलाइन ठगे थे। साइबर अपराधियों की ओर से अकसर लिंक, स्क्रीन शेयरिंग एप, ऑनलाइन खरीदारी और विदेश में किसी रिश्तेदार के परेशानी में होने का तरीका अपनाया जाता है। इसके अलावा गैंगस्टरों का नाम लेकर रंगदारी मांगी जाती है।
साल 2023 में साइबर अपराध से जुड़ीं करीब 133 घटनाएं हुईं। इनमें करीब 7 करोड़ 8 लाख 66 हजार 728 रुपये ठगे गए। ठगों ने ओटीपी शेयरिंग, फर्जी लिंक, एनी डेस्क एप, ओएलएक्स, ऑनलाइन बुकिंग, क्रिप्टोकरेंसी और पार्सल धोखाधड़ी से संबंधित मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

साल 2024 के जनवरी से जून तक करीब 76 मामले साइबर अपराध के सामने आ चुके हैं। इनमें करीब 17 करोड़ 5 लाख 41 हजार 260 रुपये की ठगी हुई है। इनमें एपीके फाइल लिंक, टेलीग्राम से ऑनलाइन निवेश, ऑनलाइन बुकिंग और कनाडा से रिश्तेदार बनकर ठगी के मामले शामिल हैं। सबसे अधिक मामले निवेश से जुड़े हैं। इसमें एक व्यक्ति से डेढ़ महीने पहले करीब तीन करोड़ की ठगी की गई थी। वहीं, डिजिटल गिरफ्तारी के दो मामले सामने आए हैं, जिसमें एक करोड़ रुपये तक की राशि शामिल थी। ऑनलाइन निवेश के झांसे में पिछले वर्ष के आंकड़ों की तुलना में इस साल 30 मामले अधिक सामने आए हैं। इनमें 14 करोड़ 18 लाख 57 हजार 512 की ठगी हुई है। इसके अलावा ठगों ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेज पहले अपने जाल में फंसाया फिर टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इससे जुड़े करीब 6 मामले सामने आए हैं, जिनमें एक करोड़ की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें