फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश की तर्ज पर चंडीगढ़ में बनेगी दो मंजिला जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश की तर्ज पर चंडीगढ़ में मॉडर्न उपकरणों से लैस दो मंजिला जेल नंबर 2 बनेगी। देश की यह सबसे मॉडर्न जेल होगी। जेल की सभी बैरकें हाई सिक्योरिटी होंगी। इसमें 650 कैदियों को रखने की क्षमता होगी। जेल में एचडी कैमरे लगेंगे। जेल में 5जी जैमर लगेंगे। पूरी जेल पर नजर रखने के लिए हाई सिक्योरिटी टॉवर बनेगा। एक जेल अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होते ही वॉर्डर से लेकर सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट तक के लिए नौकरियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन



एक हजार कैदियों की क्षमता, हो जाते हैं 1200 से अधिक कैदी
चंडीगढ़ में बढ़ रहे अपराध, जनसंख्या और बुडै़ल की मॉडल जेल में कैदियों को रखने की क्षमता देखते हुए जेल नंबर-2 बनाने का फैसला लिया गया। बुड़ैल जेल में खेतीबाड़ी वाली जगह पर जेल नंबर-2 बनाई जाएगी। इसका मुख्य गेट एक ही होगा लेकिन मुख्य गेट से एंट्री के बाद अलग-अलग दो गेट बनेंगे। जहां से जेल नंबर एक और जेल नंबर दो की एंट्री होगी। जेल नंबर-1 में एक हजार पुरुष कैदियों की रखने की क्षमता है। इसमें 17 बैरक बनी हैं। बुड़ैल जेल में 120 कैदियों को रखने की क्षमता है। हालांकि, अभी 50 महिला कैदी जेल में बंद हैं इसलिए महिलाओं के लिए दूसरी जेल नहीं बनाई जाएगी। केवल पुरुष कैदियों के लिए ही जेल बनाई जाएगी। जेल में कई बार 1200 से भी अधिक कैदी जेल में आ जाते हैं, जिससे उन्हें जेल में रखने में काफी परेशानी होती है।


बैरकें छोटी बनाई जाएंगी, 20 कैदियों को रखा जाएगा
जेल नंबर-2 को बनाने के लिए जेल प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके निर्माण कार्य के लिए जेल का नक्शा भी तैयार किया जा चुका है। जेल नंबर-2 में बैरकें छोटी बनाई जाएंगी। इसमें 20 कैदियों को एक बैरक में रखा जाएगा। जेल अधिकारी ने बताया कि कैदियों की क्षमता को देखते हुए जेल नंबर-2 बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन



हाई सिक्योरिटी टॉवर होगा

जेल नंबर-2 में चार से पांच मंजिला हाई सिक्योरिटी टॉवर लगेगा। इस टॉवर में दफ्तर और लांड्री बनाई जाएंगी। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर टॉवर से पूरी जेल पर नजर रखी जाएगी। जेल में एचडी कैमरे लगाए जाएंगे। बैरक भी हाई सिक्योरिटी होगी, जबकि जेल नंबर एक में पानी की टंकी को ही टॉवर बनाया गया है।


मॉडर्न मुलाकात केबिन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कमरे बनेंगे

जेल में विदेश की तर्ज पर मॉडर्न मुलाकात केबिन और वीडियो कॉफ्रेंसिंग कमरा बनेगा। मॉडर्न जेल में क्लास रूम होंगे। पढ़ने के लिए जेल में ब्लैक बोर्ड होंगे और कैदी जेल में रहते हुए किसी भी डिग्री प्रोगाम की पढ़ाई कर सकेंगे। जेल नंबर 2 में मॉडर्न मुलाकात के लिए कमरे बनाए जाएंगे। जेल नंबर 2 में हर बैरक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाए जाएंगे। जिसमें एसी भी लगेंगे। हालांकि, जेल नंबर-1 में भी मॉडर्न मुलाकात के कमरे बना दिए गए हैं, लेकिन यह अभी अस्थायी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें