पिछले दिनों हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने पर एक युवक के खिलाफ पिंजौर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। मामला गरमाने के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया था। जांच को उसी आधार पर बढ़ाया गया है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पंचकूला पुलिस ने पिंजौर से दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों से बरामद मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में कई ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनसे दोनों के पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का शक गहरा गया है। पंचकूला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में जल्द बड़ा खुलासा होगा। पिछले दिनों हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने पर एक युवक के खिलाफ पिंजौर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। मामला गरमाने के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया था। जांच को उसी आधार पर बढ़ाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिंजौर के रहने वाले हैं और काफी समय से सक्रिय हैं। पुलिस जांच कर रही है कि इनके स्थानीय स्तर पर किनसे संपर्क रहे हैं। साथ ही ये पिछले महीनों में कहां-कहां गए। पुलिस दोनों की सोशल मीडिया प्रोफाइल के साथ ही मोबाइल में मिले कुछ विदेशी नंबरों की जांच कर रही है। फिलहाल आधिकारिक रूप से पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।