फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: पनीर खाने से दो बहनों की मौत

Tue, 07 Apr 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। मुश्किल से जुटाए दूध के खराब होने के बाद उसका पनीर बनाकर सब्जी उपयोग में लाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। जहरीला पनीर खाने से एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव भौरला बेट के इस परिवार में तीन बेटियां थीं। उनमें से दो ने पनीर की सब्जी से रोटी खाई, जबकि तीसरे ने दही से रोटी खाई थी, इसलिए वह बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए और इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

शहर से 10 किलोमीटर दूरी स्थित गांव भौरला बेट में दिहाड़ी कर परिवार का पोषण करने वाले चंचल सिंह के घर में रविवार शाम दूध खराब हो गया। चंचल की तीन बेटियों सिमरप्रीत, अमनप्रीत, किरन ने दूध फेंकने के बजाय उसका पनीर बनाकर सब्जी में डाल लिया। इसी सब्जी को खाने से सिमरप्रीत व अमनप्रीत की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्त व उलटियां होने से मौत

दोनों को दस्त व उलटियां होने लगीं। दोनों को माछीवाड़ा के अस्पताल में लाया गया। जहां अमनप्रीत की मौत हो गई जबकि दूसरी की लुधियाना के अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

तीसरी बेटी किरन ने सब्जी नहीं खाई थी इसलिए वह बच गई। अपनी दोनों बेटियों की मौत पर उनकी मां का रोते हुए बुरा हाल था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया।

डीएसपी समराला जगविंदर सिंह चीमा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।  हालांकि प्राथमिक जांच और संकेतों से साफ है कि दूध में कोई जहरीली चीज मिलने से ही दूध खराब हो गया, जिसका इन बच्चियों ने पनीर बनाया।

उन्होंने पनीर की सब्जी खाई और जहरीले पनीर ने उनकी जान ले ली। मरने वाली दोनों बहनों में से एक ने +2 के पेपर दिए थे, जबकि दूसरी +1 में पास हो +2 में आई थी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है लेकिन गांव सरंपच बलबीर सिंह, पूर्व सरपंच जसबंत सिंह ने इस हादसे के बाद गरीब परिवार की अर्थिक मदद किए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें