फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीजीसीजी-11 में दो सगी बहनें जीतीं, ज्योति अध्यक्ष और आरती उपाध्यक्ष बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (पीजीजीसीजी) सेक्टर-11 में दो सगी बहनों ने बाजी मारी। एक ने अध्यक्ष तो दूसरी ने उपाध्यक्ष पद जीता। छात्र परिषद चुनाव में सोई के पूरे पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की। जुड़वा बहनों में ज्योति ने अध्यक्ष और आरती ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। ज्योति को 462 और आरती को 493 वोट मिले। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए प्रियंका राणा को जीत मिली। इन्हें 372 वोट पड़े। ज्वाइंट सेक्रटरी के पद पर सिमरनजीत कौर विजेता रहीं। इन्हें कुल 438 वोट मिले। कॉलेज के छात्र परिषद चुनाव में कुल 1221 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें