चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाने में जिला गुरदासपुर के रहने वाले अमरजीत सिंह की शिकायत पर विदेश भेजने नाम पर 15 लाख रुपये ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सने इमिग्रेशन कंपनी के संचालक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमरजीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर सेक्टर-34 स्थित इमिग्रेशन कंपनी का वर्क परमिट पर विदेश भेजने का विज्ञापन देखा था। इसके बाद कंपनी पहुंचने पर उसकी मुलाकात मनवीर सिंह, मनकीरत, अभिषेक व अन्य लोगों के साथ हुई। कंपनी ने करीब 15 लाख रुपये खर्च बताया। शिकायतकर्ता ने रुपये देने के साथ दस्तावेज भी दिए लेकिन बाद में न तो कंपनी ने उसेे विदेश भेजा और न पैसे लौटाए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।