फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः जालंधर में दो पुलिस मुलाजिम नशा करते गिरफ्तार, सस्पेंड किए गए

Sun, 15 Sep 2019 05:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दो पुलिस मुलाजिमों को नशा करते हुए काबू किया है। दोनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि बस्ती मिट्ठू में दो पुलिस मुलाजिम नशा कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छापामारी कर अमरजीत सिंह हेड कांस्टेबल और निर्मलजीत सिंह निम्मा को नशा करते हुए काबू कर लिया। दोनों मुलाजिम थाना बस्ती बावा खेल और थाना डिवीजन नंबर पांच में कार्यरत हैं। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि दोनों मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें